सहायक प्राध्यापक की संदिग्ध मौत, फोरेंसिक टीम ने की जांच

सतना: सहायक प्राध्यापक की ससुराल में हुई संदिग्ध मौत हो जाने की घटना के 3 दिन बाद फोरेंसिक टीम ने सीन ऑफ क्राइम की जांच की.सिंगरौली बैढऩ में बतौर सहायक प्राध्यापक पदस्थ 33 वर्ष डॉ. स्नेहिल सिंह का शव सोमवार की सुबह शुक्ला बरदाडीह क्षेत्र में स्थित ससुराल में फंदे पर लटकता पाया गया था. इस मामले में एक ओर जहां मृतका डॉ. स्नेहिल सिंह के 8 वर्षीय बेटे समीर ने पिता अभिषेक पर हत्या करने का आरोप लगाया था.

वहीं दूसरी ओर जिन परिस्थतियों में डॉ. स्नेहिल की मौत सामने आई उसे देखते हुए माएके पक्ष द्वारा भी गंभीर सवाल खड़े किए गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलगवां पुलिस द्वारा जांच शुरु कर दी गई थी. इसी कड़ी में घटना के 3 दिन बाद डॉ. महेंद्र सिंह के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम गुरुवार को मृतका के ससुराल पहुंची

Next Post

गोवा के कैसीनो में सतना के युवक की हत्या, आरोपी गिफ्तार

Fri May 30 , 2025
सतना: गोवा के कैसीनो कार्निवाल में बतौर गार्ड की नौकरी करने वाले सतना के युवक की गुरुवार तडक़े हत्या कर दी गई. गोवा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.सतना का निवासी 33 वर्षीय युवक धीरु शर्मा पिता शंकर लाल शर्मा गोवा के एक कैसीनो कार्निवाल में गार्ड […]

You May Like

मनोरंजन