
अनूपपुर। केशरवानी महिला मंडल द्वारा 26 जुलाई को धनश्री पैलेस में हरियाली तीज का पर्व पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सत्यभामा और शांति केशरवानी रहीं। कुलगुरु महर्षि कश्यप जी की पूजा के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसे गीत, नृत्य, अंताक्षरी, कुर्सी दौड़ आदि का आयोजन हुआ। महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और तीज का महत्व बताया गया। अंत में सभी ने स्नेह भोज का आनंद लिया। महिला मंडल अध्यक्ष हेमलता उमेश केसरवानी ने अतिथियों का आभार जताया।
