
अनूपपुर।श्री शिव मारुति मंदिर सामतपुर से कांवड़ यात्रा रिमझिम बारिश के बीच भव्य रूप से निकली। श्रद्धालु सोन नदी से जल लेकर डीजे की धुन और “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ लौटे। शिवभक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। लगातार तीसरे वर्ष मंदिर समिति द्वारा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। श्रावण माह की भक्ति से नगर शिवमय हो उठा।
