आज से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ

बुधनी. नगर में राष्ट्रीय स्तर की खेल गतिविधियों को नया आयाम देते हुए युवा शक्ति कप क्रिकेट प्रतियोगिता का सीजन आगामी 14 जनवरी से शुरू होगा. स्वर्गीय पवन पटेल की स्मृति में आयोजित यह राष्ट्रीय स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 14 से 18 जनवरी तक दशहरा मैदान में खेली जाएगी. प्रतियोगिता का आयोजन युवा शक्ति क्लब द्वारा किया जा रहा है. प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर 14 जनवरी को प्रात: 10 बजे प्रतिभा स मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगर की विभिन्न प्रतिभाओं को स मानित किया जाएगा. इसके पश्चात टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा. प्रतियोगिता में देशभर की नामी एवं अनुभवी टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे दर्शकों को रोमांचक और उच्च स्तरीय क्रिकेट देखने को मिलेगा. आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 3 लाख रुपए, जबकि उपविजेता टीम को 1.5 लाख रुपए की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी. आकर्षक ट्रॉफी एवं अन्य विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे.

 

 

Next Post

पार्षद प्रतिनिधि ने स्वीकारा, नलों से आ रहा बदबूदार पानी

Wed Jan 14 , 2026
सीहोर। नगर के वार्ड नंबर 30 में पानी की समस्या को लेकर वॉटर पॉलिटिक्स और विरोधाभासों के बीच उलझ गई है. मंगलवार को वार्ड में जब क्षेत्र के नागरिकों ने नलों से आ रहे गंदा पानी को देख पार्षद प्रतिनिधि को मौके पर बुला लिया. नागरिकों के प्रत्यक्ष प्रमाण के […]

You May Like