जिला बदर आदेश का उल्लंघन भारी पड़ा, कुख्यात मुख्तार मलिक का बेटा यासीन गिरफ्तार

भोपाल। कोह-ए-फिजा पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया. कुख्यात अपराधी मुख्तार मलिक के बेटे यासीन मलिक की पुलिस ने गिरफ्तारी की.

जानकारी के मुताबिक यासीन को पुलिस ने रविवार की रात पकड़ा. आरोपी जब अपनी मां से मिलने के लिए इलाके में आया था. इसकी सूचना पुलिस को मिली और टीम मौके पर पहुंची. पुलिस की तलाशी के दौरान आरोपी यासीन के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ. यासीन मलिक के खिलाफ पुलिस थाने में पहले से नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तत रहा है. इसके चलते प्रशासन ने उसे छह महीने के लिए जिले से बाहर रहने का आदेश जारी किया. आदेश का उल्लघंन करने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस यासीन के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है.

Next Post

पानी में डूबने से युवक की मौत दोस्तों के साथ गया था स्विमिंग पूल 

Mon May 25 , 2026
भोपाल। स्विमिंग पूल में नहाते हुए एक युवक के साथ हादसा हो गया. युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई. युवक अपने एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए मुबारकपुर स्थित वाटर पार्क में गया था. इस दौरान उसके साथ करीब 10 दोस्त और भी थे. […]

You May Like