देश के मुख्य चुनाव आयुक्त कल इंदौर में

इंदौर। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार कल इंदौर आ रहे है। वे शाम 4 बजे लता मंगेशकर सभागृह में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की बैठक में शामिल  होंगे । इस दौरान वे अलग अलग विधानसभा के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और बीएलओ से चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। दौरे में मुख्य चुनाव आयुक्त ओंकारेश्वर  ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी करेंगे।

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर इंदौर आ रहे हैं। चुनाव आयुक्त  करीब 1 बजे इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद रेसिडेंसी पर दोपहर का भोजन लेकर 3.30 बजे राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में बूथ लेवल अधिकारियों  और रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से चुनाव ओर आगामी चुनावों को लेकर समस्या ओर समाधान पर चर्चा करेंगे।

इसके बाद वे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पर दर्शन करने रवाना हों जाएंगे  और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। अगले दिन सुबह ओंकारेश्वर एवं महेश्वर में भ्रमण करेंगे। वहां से इंदौर लौटकर शाम को दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Next Post

डीन भर्ती मामला : हाईकोर्ट ने सीधी भर्ती पर लगाई अंतरिम रोक

Fri Jul 3 , 2026
जबलपुर। मध्य प्रदेश के पांच मेडिकल कालेजों में डीन नियुक्ति का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा है। प्रथम दृष्टया नियमों के उल्लंघन का मामला मानते हुए हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है। जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने बुरहानपुर, उमरिया, दमोह सहित पांच नवीन मेडिकल कालेजों में […]

You May Like