भरतपुर, (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर में गुरुवार को भरतपुर जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में अंडर 16 एवं अंडर 19 टीमों के 25 खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
क्रिकेट संघ के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दीपक चाहर और रवि विश्नोई के साथ गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम भी उपस्थित रहे।
प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम में दीपक चाहर ने भरतपुर के क्रिकेट खिलाडियों के रणजी ट्राफी साथ राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-19 में खेलने पर प्रसन्नता जाहिर की। क्रिकेटर रवि विश्नोई ने भरतपुर के क्रिकेट खिलाड़ियों के सभी स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने का जिक्र करते कहा कि इसमें जिला क्रिकेट संघ की महती भूमिका रही है। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघन तिवारी सहित संघ के पदाधिकारियों ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत किया।
