14वीं राष्ट्रीय पैरा जूडो प्रतियोगिता 19 से 23 दिसम्बर तक श्रीगंगानगर में होगी

श्रीगंगानगर, 22 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान के श्रीगंगानगर में 14 वीं राष्ट्रीय पैरा जूडो प्रतियोगिता 19 से 23 दिसम्बर तक आयोजित की जाएगी।
राजस्थान ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव मालचंद योगी ने शनिवार को बताया कि प्रतियोगिता में 19 राज्यों के करीब 450 खिलाड़ी, कोच अधिकारी शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि इससे पहले छठी राज्यस्तरीय पैरा जूडो चैंपियनशिप एवं प्रथम राज्यस्तरीय ब्लाइंड एथलेटिक्स सब-जूनियर एवं जूनियर प्रतियोगिताएं भी 18-19 दिसंबर को श्रीगंगानगर में होंगी। इन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में राजस्थान के 21 जिलों के करीब 250 ब्लाइंड जूड़ो खिलाड़ी शामिल होंगे। इसी चैंपियनशिप के आधार पर चयनित जूडो खिलाड़ी श्रीगंगानगर में होने वाली 14वीं राष्ट्रीय पैरा जूडो प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Next Post

भारत को अपने प्रदर्शन से खुश होना चाहिए : कुंबले

Sat Nov 22 , 2025
गुवाहाटी, 22 नवम्बर (वार्ता) पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा है कि भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन अपने प्रदर्शन से खुश होना चाहिए। दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट के पहले दिन 247/6 पर खत्म किया, जिसमें भारत ने शानदार बॉलिंग की। […]

You May Like