पानी में डूबने से युवक की मौत दोस्तों के साथ गया था स्विमिंग पूल 

भोपाल। स्विमिंग पूल में नहाते हुए एक युवक के साथ हादसा हो गया. युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई. युवक अपने एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए मुबारकपुर स्थित वाटर पार्क में गया था. इस दौरान उसके साथ करीब 10 दोस्त और भी थे. हादसे की सूचना मिलने पर परवलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय अस्मित रैकवरा कक्षा 12वीं कक्षा का छात्र था. अस्मित डीआईजी बंगला इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहता था. उसके दोस्त आलोक का रविवार के दिन जन्मदिन था. जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए वह अपने कई दोस्तों के साथ वाटर पार्क गया था. जानकारी सामने आई है कि गर्मी के चलते रविवार को वाटर पार्क में ज्यादा लोग नहाने गए थे. कम जगह होने के चलते अफरा-तफरी का महौल भी वहां बना था. इस बीच अस्मित को स्विमिंग पूल के पानी में बेसुधी की हालत में देखा गया. उसे तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परवलिया थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

ट्विशा शर्मा केस: भदभदा घाट से परिजनों ने चुनीं अस्थियां; पुलिस कस्टडी में आरोपी पति खोल रहा फरारी के राज

Mon May 25 , 2026
भोपाल। बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक ओर पुलिस आरोपी पति समर्थ सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है, वहीं दूसरी ओर ट्विशा का परिवार अब धार्मिक रीति-रिवाज के साथ उनकी अस्थियों के विसर्जन की तैयारी में जुट गया है। सोमवार को ट्विशा के परिजन भदभदा घाट पहुंचे, जहां […]

You May Like