
भोपाल। बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक ओर पुलिस आरोपी पति समर्थ सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है, वहीं दूसरी ओर ट्विशा का परिवार अब धार्मिक रीति-रिवाज के साथ उनकी अस्थियों के विसर्जन की तैयारी में जुट गया है। सोमवार को ट्विशा के परिजन भदभदा घाट पहुंचे, जहां उनके भाई हर्षित शर्मा समेत परिवार के सदस्यों ने अस्थियां एकत्रित कीं। परिवार अब विधि-विधान से अस्थि विसर्जन करेगा।
इधर मामले में पुलिस समर्थ सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने उससे कटारा हिल्स स्थित घर ले जाकर भी पूछताछ की, जहां ट्विशा का शव मिला था। जबलपुर हाईकोर्ट में सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह सात दिन की रिमांड पर है। रविवार देर शाम ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार किया गया था।
