
भोपाल। राज्य शासन ने पूर्व से घोषित अवकाश में बदलाव के आदेश सोमवार को जारी किए हैं. ईदुज्जुहा का अवकाश गुरुवार 28 मई को रहेगा. पहले ईदुज्जुहा का अवकाश बुधवार 27 मई को घोषित किया गया था. अब बुधवार यानि 27 मई को निर्धारित समय अनुसार समस्त शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे. 28 मई को कार्यालय बंद रहेंगे.
