ऋषिकेश में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश, 05 मई (वार्ता) उत्तराखंड के ऋषिकेश में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई गोविंद नगर झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में की गई, जहां संजय कश्यप के घर से अवैध शराब बरामद हुई। इसके बाद टीम ने श्यामपुर स्थित ‘हैदराबादी बिरयानी पॉइंट’ पर छापा मारते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई के दौरान कुल 57 पाउच माल्टा देशी शराब, 39 बियर, 23 अध्धे तथा 39 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कश्यप पुत्र पतराम सिंह निवासी गोविंद नगर झुग्गी-झोपड़ी, ऋषिकेश और मोहनलाल पुत्र कालालाल निवासी भट्टों वाला, श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में हुई है।

आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Next Post

राशिफल-पंचांग : 05 मई 2026

Tue May 5 , 2026
पंचांग 05 मई 2026:- रा.मि. 15 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी भौमवासरे रात 5/2, ज्येष्ठा नक्षत्रे दिन 10/54, शिव योगे रात 10/28, वव करणे सू.उ. 5/29, सू.अ. 6/31, चन्द्रचार वृश्चिक दिन 10/54 से धनु, पर्व- संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8. ————————————————- आज जिनका जन्म […]

You May Like