भोपाल: राजधानी भोपाल के नेपानिया जाट क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार सामने चल रहे भूसे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार की गति काफी अधिक थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे ट्रैक्टर के पीछे जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों युवक बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाला। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और रात के समय कम दृश्यता के कारण हुआ हो सकता है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Post
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्मदिन पर बधाइयों की झड़ी, मोदी,शाह और नबीन सहित शीर्ष नेताओं ने दी शुभकामनाएं
Wed Mar 25 , 2026
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व और कार्यों की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई संदेश में कहा कि डॉ. यादव मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कर […]

You May Like
-
5 months ago
दो पक्षों में टकराव, पथराव, लाठीचार्ज
-
1 year ago
वैभव के शतकीय तूफान में उड़ा गुजरात टाइटंस
-
5 months ago
घोषणाएं सुशासन नहीं, जमीनी हकीकत डरावनी: पटवारी