25 जून को होगा कांग्रेस का संविधान सत्यागृह उपवास धरना आंदोलन

ग्वालियर। संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा कोर्ट परिसर में लगाए जाने के लिए प्रदेश स्तर पर चल रहे कांग्रेस के आंदोलन के क्रम में आज 25 जून को विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में मेला मैदान के पास सूर्य नमस्कार तिराहे पर संविधान सत्यागृह उपवास धरना आंदोलन किया जायेगा। धरना प्रदर्शन आंदोलन में हजारों की संख्या में महिला-पुरूष कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिये विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है। विधायक डाॅ. सिकरवार के नेतृत्व में 14 स्थानों पर आज समता भोज का आयोजन हुआ। इस आयोजन में करीब 6 हजार नागरिकों ने भोजन ग्रहण किया। 60 फुटा रोड पर आयोजित समता भोज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री मुकेश नायक एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार मौजूद रहे। 14 स्थानों पर आयोजित समता भोज कार्यक्रम की शुरूआत संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर की गई।

Next Post

युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों ने डेड बॉडी रख किया हंगामा 

Tue Jun 24 , 2025
भेरूंदा। मंगलवार को शाम 4 वजे देवमाता स्कूल के पास वाला फीटर से परमिट लेकर आउटसोर्स कर्मचारी गिल्लोर निवासी रुद्रप्रताप परते जैसे ही लाइट का फाल्ट जोड़ने लगा तभी धारा प्रभाव बिजली तारों में दौड़ने लगी और पलक झपकते ही रुद्र प्रताप खंभे पर ही जुलझने लगा ओर कुछ देर […]

You May Like