13 साल पुराने मामले में सात साल से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शाजापुर, मोहन बड़ोदिया पुलिस ने गौवंश संबंधी 13 साल पुराने एक मामले में सात साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है. इस आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो दिन उज्जैन में डेरा डाला तब जाकर पुलिस को सफलता मिली. जिसे पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया हैै. इन दिनों पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिलेभर में स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में ऑटो चालक सलीम उर्फ मिठिया 40 पिता हबीब खां निवासी ताजपुर हाल मुकाम भैरूनाला उज्जैन की तलाश की जा रही थी. आरोपी पिछले सात वर्षों से फरार था और पुलिस की हर दबिश में अपने ठिकाने से गायब हो जाता था. जिसकी गिरफ्तारी के लिए इस बार पुलिस ने पूरी तैयारी की ओर दो दिन पुलिस टीम ने लगातार उज्जैन में डेरा डाला. मुखबिर से मिली सूचना और साइबर सेल की मदद से आरोपी के ठिकाने का पता लगाया गया. इसके बाद 15 जून को उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. मंगलवार को आरोपी को मोहन बड़ोदिया थाने से शाजापुर न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया. न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि अरविंद सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक हेमेन्द्र सिंह जादौन, आरक्षक संजय चौहान, आरक्षक शैलेन्द्र शर्मा, आरक्षक अर्जुन सिंह बागड़ी, आरक्षक राहुल कुम्भकार तथा साइबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक विकास तिवारी एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Next Post

रॉयल निमार ईगल्स ने इंदौर पिंक पैंथर्स के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की

Tue Jun 16 , 2026
इंदौर,16 जून (वार्ता) रॉयल निमार ईगल्स ने ओपनर धर्मेश पटेल की शानदार सेंचुरी की मदद से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप 2026 में इंदौर पिंक पैंथर्स के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले बैटिंग करते […]

You May Like