भोपाल। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की। रानी कमलापति स्टेशन स्थित बंसल वन भवन में संचालित बीयर बार और रेस्टोरेंट समेत फर्जी कैफे, फ्लाइंग बार और अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान दूषित खाद्य सामग्री जब्त की गई और जांच के लिए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन अब संबंधित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में भी हड़कंप की स्थिति है।
