रुपया छह पैसे टूटा, 96.36 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 20 जुलाई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को छह पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 96.36 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा इससे पहले लगातार तीन दिन मजबूत हुई थी। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 12 पैसे की बढ़त के साथ 96.30 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

कारोबारियों ने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) के भारतीय पूंजी बाजार में पैसा लगाने से रुपये को मजबूती मिली है। एफपीआई ने आज 56 करोड़ डॉलर से अधिक की शुद्ध लिवाली की। विशेष रूप से उन्होंने डेट में निवेश किया जिससे रुपये को समर्थन मिला।

रुपया 23 पैसे की गिरावट में 96.53 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिन का निचला स्तर रहा। यह ऊपर 96.35 रुपये प्रति डॉलर तक जाने के बाद 96.36 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज नरमी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 प्रतिशत टूटकर 87.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे रुपये की गिरावट सीमित रही।

 

Next Post

डब्ल्यूटीओ के मत्स्य व्यापार सब्सिडी समझौते पर भारत का स्वीकृति-पत्र दाखिल

Mon Jul 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 जुलाई (वार्ता) भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मत्स्य व्यापार सब्सिडी समझौते (एएफएस) पर अपना स्वीकृति का पत्र जमा कर दिया है और इसके साथ ही देश इस समझौते का विधिवत सदस्य बन गया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में बताया […]

You May Like