हेलमेट न पहनने वालों के काटे 9639 चालान, 29 लाख रुपए तक समन शुल्क किया जमा

भोपाल। यातायात पुलिस भोपाल ने हेलमेट न पहनने वाले दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है. पुलिस ने 9639 चालान बनाते हुए 28,94,700/- रुपए का समन शुल्क जमा किया.

भोपाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दो-पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें. अपने और व अन्य नागरिकों के जीवन, शरीर व वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें. पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश स्तर पर हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को लेकर 26 अप्रैल से 10 मई तक विशेष अभियान चलाया. अभियान के तहत भोपाल पुलिस के सभी थाना क्षेत्र में चेकिंग की कार्रवाई करते हुए हेलमेट न पहनने वाले दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

Next Post

150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद मंदिर चोरी का खुलासा

Mon May 11 , 2026
सैलाना। नगर के आस्था केंद्र मां कालिका माता मंदिर में हुई चोरी और चोरी के प्रयास की सनसनीखेज वारदात का सैलाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 25 हजार रुपए का चोरी गया सामान बरामद किया है। […]

You May Like