मोदी ने विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना से व्यथित हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।”

श्री मोदी ने इसके साथ ही घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

विशाखापत्तनम में स्थित राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के संयंत्र में सोमवार शाम गर्म इस्पात की बाल्टी गिरने से आठ श्रमिकों की मौत हो गयी।

Next Post

'युद्धविराम' की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ईरान और इज़रायल : ट्रंप

Mon Jun 8 , 2026
वाशिंगटन/तेल अवीव, 08 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान और इज़रायल युद्धविराम की दिशा में बढ़ रहे हैं। श्री ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “शांति को लेकर अंतिम बातचीत आगे बढ़ रही है, बशर्ते अज्ञानता या मूर्खता उसके […]

You May Like