हबीबगंज-रातीबड़ पुलिस ने फरार वारंटी गिरफ्तार किए

भोपाल।हबीबगंज और रातीबड़ थाना पुलिस ने वारंटियों को गिरफ्तार किया है. हबीबगंज पुलिस ने 3 सालों से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिली थी कि वारंटी रमेश ओसवाल (28) इंद्रा नगर निवासी पर दो वारंट थे. क्षेत्र में आरोपी की लोकेशन मिलने पर उसकी गिरफ्तारी हुई. वहीं रातीबड़ पुलिस ने 5 साल पुराने प्रकरण में स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है. वारंटी अनूप भट्ट की लोकेशन मिलने पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. वारंटियों को कोर्ट में पेश किया गया.

Next Post

रामनगर में पहली बार रणजी ट्रॉफी मैच में रेलवे की संभली पारी, मोहम्मद सैफ 99 रन पर नाबाद

Sat Oct 25 , 2025
रामनगर (नैनीताल), 25 अक्टूबर (वार्ता) कुमाऊं क्षेत्र के रामनगर के मंगलाड स्थित कोशिकी क्रिकेट ग्राउंड पर पहली बार रणजी ट्रॉफी मैच का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह ऐतिहासिक पल रहा, क्योंकि कुमाऊं में पहली बार रणजी स्तर का मुकाबला देखने का अवसर मिला। चार दिवसीय […]

You May Like