जुआ खेल रहे 6 आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

जबलपुर। घमापुर पुलिस ने जीसीएफ विद्यानगर मैदान में चल रहे जुआ फड़ पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिनके पास से ताश की गड्डी और 6,260 की नकदी जब्त की गई है।

थाना प्रभारी दिनेश गौतम के मुताबिक विद्यानगर मैदान में हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे संजय दुबे (38) निवासी शुक्ला होटल, घमापुर, राजू गुप्ता (52) निवासी उदयनगर, शोभापुर राँझी, रघुवीर सिंह राजपूत (55) निवासी लालमाटी, घनश्याम राजपूत (45) निवासी ट्यूट लाइन, जीसीएफ स्टेट, विजय कुमार तायेवडे (56 ) निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, रामपुर, उमेश कुशवाहा (46) निवासी द्वारकानगर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और फड़ से कुल 6,260 नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Next Post

शादी से लौट रहे युवकों की कार हादसे का शिकार हुई, दो की मौत

Mon Apr 20 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर के पांच युवक बानमौर में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार कार एबी रोड पर श्रीराम कॉलेज के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। दुर्घटना में राहुल रजक (27) निवासी समाधिया कॉलोनी जनकगंज ग्वालियर और उमेश कुशवाह […]

You May Like