झारखंड की फुटबॉल नर्सरी गुमला पहुंची डूरंड कप की ट्रॉफी, पारंपरिक नृत्य और ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत

गुमला, एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप की ट्रॉफी सोमवार को फुटबॉल प्रतिभाओं की खान कहे जाने वाले गुमला पहुंची। परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में पारंपरिक नृत्य, ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच ट्रॉफी का अभूतपूर्व स्वागत किया गया, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला।

रैली को हरी झंडी और झारखंड में मेजबानी

गुमला के डीसी दिलेश्वर महतो, एसपी हारिस बिन जमा और अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी रैली को हरी झंडी दिखाकर शहर भ्रमण के लिए रवाना किया। आपको बता दें कि यह पहला अवसर है जब झारखंड को डूरंड कप की मेजबानी मिली है, जिसके मुकाबले आगामी 26 जुलाई से 10 अगस्त तक रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

युवा खिलाड़ियों को मिलेगी नई प्रेरणा

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि गुमला को हमेशा से ‘खिलाड़ियों की नर्सरी’ माना जाता रहा है और इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की ट्रॉफी का यहां आना जिले के लिए गर्व का क्षण है। इस आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को एक बड़ा मंच मिलेगा और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित होंगे।

Next Post

सलमान के 9 साल के बेटे की गवाही पर तीन को उम्रकैद

Tue Jul 21 , 2026
सारंगपुर: सारंगपुर के बहुचर्चित सलमान हत्याकांड में न्यायालय ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. हत्या की साजिश रचने और हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में शामिल दो अन्य आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शी रहे मृतक के 9 वर्षीय बेटे की […]

You May Like