पैसा दो गुना करने के नाम पर करोड़ों की ठगी मामले में पति-पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज 

रीवा, रीवा में करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले स्कूल संचालक पति-पत्नी के खिलाफ मिले सबूत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति-पत्नी की तलाश शुरू कर दी गई है

इस बहुचर्चित मामले में स्कूल संचालक पति-पत्नी के अलावा कुछ महिला नेत्रियों के नाम भी सामने आए हैं जिनके संबंध में भी जांच की जा रही है

यह मामला उस समय उजागर हुआ जब तकरीबन 100 से अधिक महिलाओं ने करोड़ों रुपए की राशि स्कूल संचालिका आकला सुल्ताना उर्फ नंदा के हवाले किया था और बाद में उन्हें धोखा मिला

एक लंबे समय से चल रहे इस धोखाधड़ी के मामले में शिकार हुई महिलाओं के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में धरना भी दिया गया कई ऐसे साक्ष्य प्रस्तुत भी किए गए जिसमें पैसे के लेनदेन के साथ-साथ ठगी करने पति-पत्नी के द्वारा चेक एवं अन्य दस्तावेज सबूत के तौर पर सौपे पर गए थे

पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि इस मामले में करोड़ों रुपए की ठगी हुई है और जो साक्षी सामने प्रस्तुत किए गए उसमें भी करोड़ों रुपए के लेनदेन का मामला सामने आया

 

पुलिस अधिकारियों की निगरानी में चल रहे जांच के बाद समान थाने में आरोपी आकला सुल्तान उर्फ नंदा एवं उसके पति असलम के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है

 

हालांकि महिलाओं के द्वारा निरंतर किया जा रहे विरोध के बाद ही दोनों पति-पत्नी भूमिगत हो गए हैं

Next Post

ग्वालियर के गली बाजार मोहल्ले खंड 3 का हुआ विमोचन

Mon Jun 15 , 2026
ग्वालियर। मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन ग्वालियर इकाई द्वारा नगर के वरिष्ठ साहित्यकार माताप्रसाद शुक्ल द्वारा लिखित पुस्तक ग्वालियर के गली बाजार मोहल्ले तृतीय खंड का विमोचन आज यहां एक निजी होटल में हुआ। आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार डॉ सुरेश सम्राट ने की। मुख्य अतिथि ग़ज़लकार राम […]

You May Like