ग्वालियर के गली बाजार मोहल्ले खंड 3 का हुआ विमोचन

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन ग्वालियर इकाई द्वारा नगर के वरिष्ठ साहित्यकार माताप्रसाद शुक्ल द्वारा लिखित पुस्तक ग्वालियर के गली बाजार मोहल्ले तृतीय खंड का विमोचन आज यहां एक निजी होटल में हुआ। आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार डॉ सुरेश सम्राट ने की। मुख्य अतिथि ग़ज़लकार राम अवध विश्वकर्मा, नासिर खान मंच पर रहे। पुस्तक पर प्रोफेसर डॉ. आशा वर्मा द्वारा लिखी गई समीक्षा मनोज भटेले द्वारा पढ़ी गई। डॉ सुरेश सम्राट ने कहा कि माता प्रसाद शुक्ल की सतत साहित्यिक साधना का मैं साक्षी रहा हूं। ग्वालियर के गली बाजार मोहल्ले के तीन खंड प्रकाशित हुए हैं। पहला लश्कर पर दूसरा ग्वालियर और अभी तीसरा मुरार पर आया है। नई पीढ़ी एवं ग्वालियर में आने वाले पर्यटकों के लिए यह पुस्तक बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर गायक कलाकार मोहम्मद इकबाल का संस्था की ओर से शाल श्रीफल डायरी एवं सम्मान निधि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण का संचालन माता प्रसाद शुक्ल ने किया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में राणा जेवा के सफल संचालन में गजल गोष्ठी में नगर के युवा एवं वरिष्ठ कवि, डॉक्टर एसके मिश्रा, ज्योति दिनकर, अंजलि चौरसिया,मनीष कुबेर, विकास बघेल, मोहम्मद इकबाल, मोहन योगी,राणा जेवा , रवि कामिल, वीरेंद्र विद्रोही, कुमारेश तिवारी ने काव्य पाठ किया।

इस अवसर पर जिला वक्फ बोर्ड ग्वालियर के अध्यक्ष तहसीम आसिफ एवं हज कमेटी के जिला अध्यक्ष जीशान आफाक कुरैशी, समाजसेवी विजय कुमार गुप्ता, राशिद कुरैशी, सरफराज खान, रिजवान खान आदि उपस्थित थे आभार ज्ञापन संस्था सचिव मनोज भटेले ने किया।

Next Post

अफीम किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु व्यापक नीति सुधार आवश्यक - सुधीर गुप्ता

Mon Jun 15 , 2026
नीमच। नीमच के मंगलम रिसोर्ट में आयोजित जिला अफीम सलाहकार समिति की बैठक में सांसद सुधीर गुप्ता ने अफीम उत्पादक किसानों की समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि नीमच-मंदसौर-रतलाम क्षेत्र देश का सबसे बड़ा एवं प्रमुख अफीम उत्पादक क्षेत्र है, इसलिए यहां के किसानों की […]

You May Like