मिनी ट्रक ने स्वास्थ्य अधिकारी को मारी टक्कर

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत इंडियन आयल पेट्रोल पप्प के सामने, दाउ मैरिज गार्डन के पहले बायपास रोड में मिनी ट्रक के चालक ने एक्टिवा सवार ने स्वास्थ्य अधिकारी को टक्कर मार दी।पुलिस के मुताबिक अनीता सिंह निवासी विजासन माता मंदिर के पास सुहागी अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम सुखा में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ है।

एक्टिवा क्रमांक एमपी 19 जेडए 5881 से ग्राम सुखा जा रही थी जैसे ही इंडियन आयल पेट्रोल पप्प के सामने, दाउ मैरिज गार्डन के पहले बायपास रोड पहुँची सामने से एक मिनी ट्रक जिसमे नम्बर नहीं था, का चालक तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाकर उनकी गाडी में टक्कर मार दिया जिससे गाडी का सामने की हेड लाईट एवं शीशा टूट गया है टक्कर मारने वाला अपनी गाडी लेकर करौंदा बायपास की तरफ भाग गया।

Next Post

जेल में बने समोसे, शहर में चर्चा का विषय

Sat Jul 26 , 2025
जबलपुर: वैसे तो आप ने शहर के भीतर एक से बढ़कर एक शानदार जगहों के समोसे चख़े होंगे लेकिन क्या कभी जेल में बने स्वादिष्ट समोसे का स्वाद लिया है? अगर नहीं तो आप को सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल के बाहर कैदियों के हाथों तैयार किए गए समोसे जो […]

You May Like

Play sound