ग्वालियर में भव्यता के साथ मनेगा गणतंत्र दिवस

संयुक्त परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फायनल व फुल ड्रेस रिहर्सल हुई
ग्वालियर: 76वां गणतंत्र दिवस ग्वालियर जिले में भी 26 जनवरी को हर्षोल्लास, धूमधाम एवं गरिमा के साथ मनाया जायेगा। समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरण में है। जिले का मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रात: 9 बजे जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में एएसएफ मैदान पर आयोजित होगा। सिलावट इस अवसर पर ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, आकर्षक झाँकियाँ व प्रदर्शनी समारोह का मुख्य आकर्षण होंगीं।

संयुक्त परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फायनल व फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को प्रात: 9 बजे एसएएफ मैदान पर की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार व कुमार सत्यम एवं सयुक्त कलेक्टर संजीव जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में दिलाई गई शपथ

Sat Jan 25 , 2025
ग्वालियर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट में शपथ दिलाई गई। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सभी शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई । कलेक्ट्रेट सहित जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में प्रात: 11 बजे यह शपथ दिलाई गई। शासकीय कार्यालयों में शासकीय सेवकों ने अपने देश की […]

You May Like