प्राइम वीडियो पर छह मई से होगी लव इंश्योरेंस कंपनी की एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग

मुंबई, 04 मई (वार्ता) प्राइम वीडियो पर छह मई से फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी की एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग होगी। इस फिल्म को विग्नेश शिवन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसका म्यूजिक अनिरुद्ध ने दिया है। फिल्म में प्रदीप रंगनाथन, एसजे सूर्या, कृति शेट्टी, सीमान, योगी बाबू और गौरी किशन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

लव इंश्योरेंस कंपनी छह मई से सिर्फ प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी। यह फिल्म तमिल में उपलब्ध होगी, साथ ही हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ डब में भी देखी जा सकेगी।

.....

Next Post

राघव जुयाल और कोमल पावस्कर की नई जोड़ी है 'इकाई' की सबसे बड़ी खासियत

Mon May 4 , 2026
मुंबई, 04 मई (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार विकास बहल की आगामी रोमांटिक थ्रिलर ‘इकाई’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। इस फिल्म की सबसे दिलचस्प बातों में से एक है राघव जुयाल और डेब्यू कर रही कोमल पावस्कर की ताज़ा ऑन-स्क्रीन जोड़ी।जहां फिल्म रोमांस और सस्पेंस […]

You May Like