बीएसएफ इंस्पेक्टर के साथ हुयेे डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के 10 लाख वापस दिलवाए

ग्वालियर: क्राइम ब्रांच की सायबर क्राइम विंग ने बीएसएफ इंस्पेक्टर के साथ हुयेे डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के 10 लाख रुपए वापस दिलवाए हैं।अबसार अहमद निवासी टेकनपुर ग्वालियर द्वारा डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख रूपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत की गई थी।

उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच ग्वालियर की सायबर क्राइम विंग से उक्त शिकायत पर कार्यवाही करवाने हेतु निर्देशित किया था। फरियादी द्वारा जिन बैंक अकाउंट्स में राशि स्थानांतरण की गई थी, उन बैंक खातों को साइबर क्राइम विंग द्वारा डेबिट फ्रीज कराया गया एवं एक बैंक खाते में 10 लाख रूपए होल्ड कराये थे जिसे क्राइम ब्रांच द्वारा कार्यवाही करते हुए फरियादी के बैंक एकाउंट्स में वापस कराया गया।

Next Post

ग्वालियर के नए नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय आज करेंगे पदभार ग्रहण

Wed Jan 29 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर के नवागत नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने बातचीत में बताया कि उनकी प्राथमिकता ग्वालियर में स्वच्छता रहेगी, क्योंकि स्वच्छता एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है और इस पर लगातार काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का राजस्व बढ़ाने की […]

You May Like