ग्वालियर के नए नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय आज करेंगे पदभार ग्रहण

ग्वालियर: ग्वालियर के नवागत नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने बातचीत में बताया कि उनकी प्राथमिकता ग्वालियर में स्वच्छता रहेगी, क्योंकि स्वच्छता एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है और इस पर लगातार काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का राजस्व बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ग्वालियर को अग्रणी दिशा में ले जाने का उनका प्रयास रहेगा, ग्वालियर भी इंदौर जैसी रैंकिंग प्राप्त करें इसके लिए जनप्रतिनिधि और शासकीय सेवकों के साथ मिलकर जवाबदारी और जिम्मेदारी के साथ काम किया जाएगा। ग्वालियर के नागरिकों को भी साथ लेकर चलने का प्रयास होगा ताकि वे भी नगर निगम की भूमिका में अपना सहयोग देकर ग्वालियर को एक साफ सुथरा और प्रदूषण मुक्त शहर बनाने की दिशा में सहयोग करें। गौरतलब है कि संघप्रिय अभी तक पन्ना जिले में सीईओ जिला पंचायत की भूमिका का दायित्व निभा रहे थे।

Next Post

सॉफ्ट स्किल्स पर कार्यशाला का आयोजन

Wed Jan 29 , 2025
ग्वालियर: माधव विधि महाविद्यालय में सॉफ्ट स्किल्स पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस पर वक्ता के रूप में किरन जीत कौर ने स्टूडेंट्स को नेतृत्व, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, समस्या-समाधान और अनुकूलन शीलता से संबंधित टिप्स दिए। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि सार्वजनिक बोलने वाले क्लबों में शामिल हों, […]

You May Like