मक्सी सड़क दुर्घटना: 7 महीने बाद भी नहीं हुई मृतक की पहचान, सोनकच्छ पुलिस ने जारी किया हुलिया

मक्सी: पिलवानी के पास भोपाल रोड पर सड़क दुर्घटना में मृत हुए एक अज्ञात व्यक्ति की पहचान घटना के करीब सात माह बाद भी नहीं हो सकी है। मृतक की शिनाख्त के लिए सोनकच्छ पुलिस ने एक बार फिर आमजन से सहयोग की अपील करते हुए उसका विवरण जारी किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 नवंबर 2025 की रात करीब 11.30 बजे थाना सोनकच्छ क्षेत्र अंतर्गत पिलवानी के पास भोपाल रोड पर एक सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मामले में अपराध क्रमांक 786/2025 धारा 106(1)बी.एन. एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच है। घटना के समय वह काले रंग की जैकेट, गुलाबी धारीदार टी-शर्ट, लाल बनियान एवं नीली जींस पहने हुए था। जींस पर भूरे रंग की बेल्ट लगी थी तथा पैरों में सफेद मोजे थे। पुलिस द्वारा पहचान के लिए मृतक के फोटो और पहनावे का विवरण भी सार्वजनिक किया गया है।
सोनकच्छ थाना पुलिस का कहना है कि काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह तत्काल थाना सोनकच्छ, जिला देवास से संपर्क कर सकता है। पुलिस ने इसके लिए मोबाइल नंबर 7587677000 जारी किया है।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मानवता के नाते अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंचाएं, जिससे मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

Next Post

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि थाने पहुंचकर सुन रहे जनता की समसयाएं

Tue Jun 9 , 2026
दमोह:पथरिया थाना परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) ने आमजन की शिकायतें सुनीं.इस दौरान एसडीओपी प्रिया सिंधी एवं थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी भी उपस्थित हैं.जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं व शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए. पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदन […]

You May Like