दमोह:पथरिया थाना परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) ने आमजन की शिकायतें सुनीं.इस दौरान एसडीओपी प्रिया सिंधी एवं थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी भी उपस्थित हैं.जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं व शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए.
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच व त्वरित निराकरण के निर्देश दिए.इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की.जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है.
