नेशनल लोक अदालत आज

भोपाल. आज जिला न्यायालय, भोपाल में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसका शुभारंभ प्रातः 10:15 बजे किया जाएगा।

लोक अदालत के लाभ

पक्षकारों के मध्य आपसी सद्भाव बढ़ता है, कटुता समाप्त होती है, समय, धन एवं श्रम की बचत होती है। कोई भी पक्षकार हारता नहीं है दोनों पक्षकारों की जीत होती है। लोक अदालत में प्रकरण का निराकरण होने से न्याय शुल्क वापस होता है। लोक अदालत का आदेश / निर्णय अंतिम होता है, लोक अदालत के आदेश के विरूद्ध अपील नहीं होती। लोक अदालत में निराकरण होने से पक्षकारों के मध्य विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है।

इससे पूर्व प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में 14 दिसंबर 2024 को वर्ष 2024 की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था. नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन एवं लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहनों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला न्यायालय भोपाल से हरी झण्डी दिखाई थी. प्रचार वाहनों द्वारा नेशनल लोक अदालत की जिंगल्स एवं फ्लेक्स बैनर के माध्यम से नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार भोपाल के विभिन्न शहरी व सुदूरवर्ती ग्रामों में किया गया था.

Next Post

एमपीपीएससी की मुख्य परीक्षा 9 जून से होगी

Sat Mar 8 , 2025
भोपाल. मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा -2025 की तारीखें सुनिश्चित कर दी गई है. एमपीपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम के जारी होने के बाद अब मुख्य परीक्षा 9 से 14 जून तक आयोजित की जाएगी. उप परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी निर्देशानुसार प्री परीक्षा में पास हुए […]

You May Like