गौतम अडानी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

मुम्बई, 01 अक्टूबर (वार्ता) दुनिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में शामिल नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का आठ अक्टूबर को उद्घाटन किया जायेगा और इससे पूर्व इसकी निर्माता अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के प्रवर्तक अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने बुधवार को इसका निरीक्षण किया।
कंपनी की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनएमआईए) अपने औपचारिक उद्घाटन से पहले अंतिम चरण में पहुंच चुका है। पूर्ण रूप से संचालित होने के बाद यह हवाई अड्डा प्रति वर्ष नौ करोड़ यात्रियों को सुगम यात्रा करवाने का क्षमता रखेगा।
श्री अडानी ने हवाई अड्डे की तकनीकी प्रगति और संचालन का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने हवाई अड्डे के निरीक्षण के दौरान तैयारियों का जायजा लिया और इसको आकार देने वाले विभिन्न समूहों से संवाद किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में लगे मज़दूरों, इजीनियरों, प्रोजक्ट टीम, दमकलकर्मियों और टर्मिनल के रिटेल आउटलेट में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों से मुलाकात की।
इस अवसर पर श्री अडानी ने कहा, “यहां हर रनवे, हर टर्मिनल और हर गेट हजारों हाथों और दिलों से जुड़ा हुआ है। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल एक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि यह भारत की भावना और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है, भारत के लोगों द्वारा, भारत के लोगों के लिए निर्मित है।”
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आठ अक्टूबर को उद्घाटन से पहले, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई की हवाई सेवाओं में भीड़-भाड़ को कम करने, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देने और देश के भविष्य का द्वार बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

Next Post

भारत पदक तालिका में शीर्ष पर रहा, तेजस्विनी ने अंतिम दिन जीता रजत

Wed Oct 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन नई दिल्ली 2025 का समापन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। मेजबान भारत ने प्रतियोगिता का अंत पदक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए किया। अंतिम दिन जूनियर महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में […]

You May Like