भिंड में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया ऑटो, एक की मौत, तीन घायल

ग्वालियर। नेशनल हाईवे 719 पर रात में मालनपुर के पास ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एक्सीडेंट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑटो ग्वालियर से गोहद की ओर जा रहा था। उसमें सचिन जाटव (22), सतीश जाटव (24), मीरा गुप्ता, महेश गुप्ता (सभी मुरैना निवासी) और अर्चना खत्री (गोहद चौराहा) सवार थे। रात में जैसे ही ऑटो केडवरी फैक्ट्री के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।हादसे में सभी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सचिन जाटव की मौत हो गई।

 

Next Post

वंदे भारत के एग्जीक्यूटिव कोच में दबंगई, यात्री को पीटा; नाक और मुंह से बहा खून

Fri Jun 20 , 2025
ग्वालियर। वंदे भारत ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लास में सीट पर बैठे यात्री की पिटाई का मामला सामने आया है, जिसमें वह घायल हो गया. इस मामले में पूर्व मंत्री ने सोशल साइट एक्स पर रेलमंत्री को टैग करते हुए शिकायत की और मामले से अवगत कराया है. उन्होंने लिखा कि […]

You May Like