दिवाली के करीब आते ही शहर के गांधीबाग का हैंडलूम बाजार घर सजाने वाले आइटम्स से सज चुका है। दुकानों पर विभिन्न तरह के आकर्षक आइटम्स लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं।
आज समय बदलने के साथ लोग जिस तरह अपने आपको स्टाइलिश बना रहे हैं उसी तरह वे अपने घर की सजावट को भी उतना ही अच्छा बनाना चाहते हैं। सभी यही कोशिश करते हैं कि उनका घर सबसे अच्छा दिखे। चाहे वह छोटा हो या बड़ा, सबको अपना घर प्यारा लगता है। जैसे-जैसे दिवाली पास आ रही है वैसे-वैसे गांधीबाग के हैंडलूम मार्केट में भीड़ बढ़ती जा रही है।
आजकल एक ऐसा नया ट्रेंड चला है कि थोड़े से पैसों में लोग अपने घर को मार्केट में आए एक से बढ़कर एक डोर और विंडो पर्दे, सोफासेट कवर, बेडशीट का सेट और कई अन्य डेकोरेट वस्तुओं से सजाने में लगे हुए हैं।
