चेकपोस्ट पर होगी गेहूं परिवहन की जांच

सीहोर। शासन के निर्देशानुसार जिले में किसानों को प्रोत्साहित करने उपार्जित गेहूं पर 175 रूपये प्रति क्विंटल के बोनस सहित कुल 2600 रूपये प्रति क्विंटल के मान से गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 05 मई है. उपार्जन के अंतिम दिवसों में अन्य राज्यों से बिचौलियों एवं अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा गेहूं का परिवहन कर उपार्जन केन्द्रों पर विक्रय से रोकने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं. भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफएक्यू मापदण्ड अनुसार ही समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जित किया जाए. सीमावर्ती जिलों की सीमा पर चेक पोस्ट लगाई जाए जिसमें पुलिस, कृषि उपज मंडी, राजस्व एवं खाद्य विभाग के अमले की ड्यूटी लगाकर अन्य राज्यों से गेहूं लेकर आने वाले वाहनों की जांच कराई जाए. इसके साथ ही जिले में विचौलियों तथा अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा भण्डारित गेहूं की जांच कराई जाए.देय मंडी शुल्क के भुगतान एवं मण्डी समिति द्वारा जारी अनुजा पत्र की जांच की जाए. इसके साथ ही गेंहू अवैधानिक परिवहन तथा भंडारण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाए.

Next Post

गायत्री परिवार ने दीप प्रजवल्लित कर विश्व शांति की कामना

Thu May 1 , 2025
सीहोर। गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में चार दिवसीय विराट 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें बीती रात्रि को यहां पर गायत्री परिवार और श्रद्धालुओं के द्वारा हजारों की संख्या में विराट दीप महायज्ञ का आयोजन किया. इस मौके पर शांतिकुंज-हरिद्वार से पधारी मुख्य अतिथि शैफाली […]

You May Like