गायत्री परिवार ने दीप प्रजवल्लित कर विश्व शांति की कामना

सीहोर। गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में चार दिवसीय विराट 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें बीती रात्रि को यहां पर गायत्री परिवार और श्रद्धालुओं के द्वारा हजारों की संख्या में विराट दीप महायज्ञ का आयोजन किया.

इस मौके पर शांतिकुंज-हरिद्वार से पधारी मुख्य अतिथि शैफाली पण्ड्या दीदी ने कहा कि हमारे मन के अंधकार को दूर कर हमें सत्य और प्रकाश की ओर अग्रसर होना है. सैकड़ाखेड़ी स्थित भव्य यज्ञ शाला में आयोजन किया गया. इस मौके पर ध्यान साधना, प्रज्ञा योग, संस्कार पंरपरा, नारी जागरण एवं कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया था.

उपजोन समन्वयक आरपी हाजरी और जिला कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रमिला परमार और मीडिया प्रभारी पुष्पा शर्मा ने बताया कि गायत्री परिवार ने दीप यज्ञ में हजारों दीपक जलाकर विश्व शांति और कल्याण की कामना की है. यह आयोजन आमतौर पर वैदिक परिवार और गायत्री परिवार द्वारा किया जाता है, जहां सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किए जाते हैं. इस यज्ञ में लोग बुराइयों को त्याग कर श्रेष्ठ बनने का संकल्प लेते हैं और विश्व में शांति की कामना करते हैं

श्रीमती पण्ड्या ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सदा से ही नारी शक्ति की पूजा होती आई है. हमारे ऋषि-मुनियों ने भी नारियों का समुचित सम्मान देते रहे हैं. जहां-जहां नारी का सम्मान व उसकी पूजा होती है, वहां ईश्वर की कृपा बरसती रहती है. गायत्री परिवार को प्रेम और आत्मीयता के आधार पर बना देव परिवार बताया. आज समाज में सृजनात्मक आन्दोलनों में सक्रिय स्वयंसेवी संगठन हैं, लेकिन पारिवारिकता का अभाव है.

 

 

Next Post

आज मप्र कर्मचारी मंच का पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग पर प्रदर्शन

Thu May 1 , 2025
भोपाल। मप्र कर्मचारी मंच कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर गुरूवार को मजदूर दिवस से आंदोलन शुरू करेगा. कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया जारी करने के आदेश प्रसारित करने मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड आंदोलन शुरू किया जाएगा. कर्मचारी मंच की प्रांतीय अध्यक्ष अशोक पांडे ने इस पर जानकारी साझा […]

You May Like