जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत छोटी लाइन फाटक के पास ऑटो की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक प्रदीप यादव पिता गजेन्द्र यादव 44 वर्ष निवासी रामपुर छापर गोरखपुर किसी काम से साइकिल से जा रहा था.
तभी वासु होटल के सामने छोटी लाइन फाटक के पास ऑटो क्रमांक एमपी 20 जेड डब्ल्यू 4225 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप को गंभीर चोटें आ गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं ऑटो चालक भाग निकला। घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट ने रिपोर्ट पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
