सतना :पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह 28 फरवरी को दोपहर 3 बजे सर्किट हाउस मैहर आएंगी। प्रभारी मंत्री रात्रि 8 बजे मैहर के अमदरा मंडल के ग्राम पंचायत विनायका अंतर्गत ग्राम गढ़वा में सामाजिक एवं सांस्कृतिक लोक नृत्य कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी।
इसके बाद प्रभारी मंत्री गढ़वा से प्रस्थान कर मैहर सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी। प्रवास के दूसरे दिन प्रभारी मंत्री 1 मार्च को दोपहर 12 बजे नगरपालिका द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह में सहभागिता करने के पश्चात दोपहर 2.30 बजे मैहर से सिंगरौली के लिए प्रस्थान करेंगी।
