तेज रफ्तार कार ने गाय को रौंदा, मौके पर मौत

जबलपुर: माढोताल थाना अंतर्गत पाटन रोड पर ग्राम सूखा हनुमान मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए गाय को टक्कर मार दी। इस सडक़ हादसे में गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, रात ग्राम सूखा में हनुमान मंदिर और स्कूल के सामने सडक़ पार कर रही काले रंग की गाय को कार क्रमांक एमपी 09 जेड एफ 5456 के चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। घटना के बाद सडक़ पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

Next Post

800 करोड़ का प्रस्ताव, 8 साल से अटका काम, घमापुर फ्लाईओवर जल्द बने

Wed Jul 29 , 2026
जबलपुर: घमापुर फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने पुलिस अधीक्षक संपत्त उपाध्याय से विस्तृत चर्चा की। लंबे समय से अटके इस प्रोजेक्ट को जल्द शुरू कराने की मांग की पुलिस अधीक्षक ने माना कि इस मार्ग पर यातायात को सुचारू करने के लिए: पुलिस प्रशासन इस […]

You May Like