नौ डिग्री पर पारा: शीतलहर का प्रकोप बढ़ा रही ठिठुरन

जबलपुर। शीतलहर के साथ सोमवार को पारा नौ डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही ठिठुरन भी बढ़ने लगी। सुबह और शाम ढलने के बाद लोग ठंड से कंपकंपा रहे है। शीतलहर के प्रकोप से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि श्रीलंका तट के पास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में निम्न दबाव का क्षेत्र बना रहा। इससे जुड़ा ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे पश्चिम- उत्तर- पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

ऐसा रहा तापमान-

अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 82 और शाम को 65 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पूर्वी हवाएं 4 से 5 किमी की रफ्तार से चली।

मौसम का असर स्वास्थ्य पर

मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है लोग बीमार पड़ रहे हैं अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं‌ सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।

Next Post

रुपया सात पैसे मजबूत

Mon Nov 17 , 2025
मुंबई, 17 नवंबर (वार्ता) निजी एवं सार्वजनिक बैंकों की डॉलर बिकवाली से सोमवार को रुपया सात पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.59 रुपये के भाव बोला गया। भारतीय मुद्रा लगातार दूसरे दिन बढ़त में बंद हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 4.75 पैसे की […]

You May Like

मनोरंजन