रुपया सात पैसे मजबूत

मुंबई, 17 नवंबर (वार्ता) निजी एवं सार्वजनिक बैंकों की डॉलर बिकवाली से सोमवार को रुपया सात पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.59 रुपये के भाव बोला गया।

भारतीय मुद्रा लगातार दूसरे दिन बढ़त में बंद हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 4.75 पैसे की मजबूती के साथ 88.66 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये पर आज शुरू में दबाव देखा गया। यह चार पैसे टूटकर 88.70 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 88.73 रुपये प्रति डॉलर तक गिर गया। हालांकि बाद में रुपये ने वापसी की और बीच कारोबार में 88.57 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुई।

कारोबारियों ने बताया कि निजी एवं सार्वजनिक बैंकों के डॉलर की बिकवाली से भारतीय मुद्रा को मजूबती मिली है। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी ने भी इसे समर्थन दिया। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में आयी तेजी और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से रुपये की बढ़त सीमित रही।

 

Next Post

भारतीय कंपनियों ने अमेरिका से 22 लाख टन एलपीजी आयात का किया समझौता

Mon Nov 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 नवंबर (वार्ता) भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने अमेरिका से सालाना 22 लाख टन द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के आयात के लिए करार किया है। अमेरिका से बड़ी मात्रा में एलपीजी आयात के लिए पहली बार कोई समझौता किया गया है। इसके तहत सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियां साल […]

You May Like