एफपीआई निवेशकों ने पूंजी बाजार से निकाले 29,071 करोड़ रुपये

मुंबई, 31 जनवरी (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) में जनवरी में 29,071 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गयी।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, जनवरी में एफपीआई निवेशकों ने जनवरी में 35,962 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। डेट, हाइब्रिड उपकरणों और म्यूचुअल फंड में एफपीआई निवेशक शुद्ध रूप से लिवाल रहे यानी उन्होंने जितने पैसे निकाले उससे अधिक लगाये।

डेट में उन्होंने 6,013 करोड़ रुपये और म्युचुअल फंड में 650 करोड़ रुपये लगाये। इक्विटी से जुड़े म्यूचुअल फंड में 481 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। डेट से जुड़े म्यूचुअल फंड में 42 करोड़ रुपये और अन्य में 128 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली रही।

यह लगातार दूसरा महीना है जब एफपीआई निवेशक भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से बिकवाल रहे हैं। इससे पहले दिसंबर में उन्होंने शुद्ध रूप से 38,721 करोड़ रुपये की पूंजी निकाली थी। साल 2025 में उनकी शुद्ध निकासी 83,972 करोड़ रुपये रही थी।

 

 

Next Post

अमेरिका ने सऊदी अरब को नौ अरब डॉलर में पैट्रियट मिसाइलों की बिक्री को मंजूरी दी

Sat Jan 31 , 2026
वाशिंगटन, 31 जनवरी (वार्ता) अमेरिका ने सऊदी अरब को लगभग नौ अरब अमेरिकी डॉलर की पैट्रियट एयर रक्षा मिसाइलों की संभावित बिक्री को मंजूरी दी है। यह जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग ने रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (डीएससीए) की अधिसूचना और पेंटागन की ओर से जारी बयानों में दी गयी है। […]

You May Like