अमेरिका ने सऊदी अरब को नौ अरब डॉलर में पैट्रियट मिसाइलों की बिक्री को मंजूरी दी

वाशिंगटन, 31 जनवरी (वार्ता) अमेरिका ने सऊदी अरब को लगभग नौ अरब अमेरिकी डॉलर की पैट्रियट एयर रक्षा मिसाइलों की संभावित बिक्री को मंजूरी दी है।

यह जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग ने रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (डीएससीए) की अधिसूचना और पेंटागन की ओर से जारी बयानों में दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब अमेरिका का एक प्रमुख सहयोगी और गैर-उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) भागीदार है। उसने 730 पैट्रियट एडवांस्ड कैपेबिलिटी-3 मिसाइल सेगमेंट एनहांसमेंट (पीएसी-3 एमएसई) इंटरसेप्टर खरीदने का अनुरोध किया था।

डीएससीए ने कहा, “विदेश विभाग ने सऊदी अरब को पैट्रियट एडवांस्ड कैपेबिलिटी-3 मिसाइल सेगमेंट एनहांसमेंट मिसाइलों और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री को मंजूरी देने का फैसला किया है, जिसकी अनुमानित लागत 9 अरब अमेरिकी डालर है। डीएससीए ने कांग्रेस को सूचित करते हुए आवश्यक सर्टिफिकेशन दिया है।”

 

 

Next Post

5 वीं-8 वीं के प्राईवेट परीक्षार्थियों के लिए जारी की जाए गाइडलाइन

Sun Feb 1 , 2026
जबलपुर: पांचवी-आठवीं के प्राईवेट परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइन जारी की जाए। ये मांग हिंदू धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत ने जिला शिक्षा अधिकारी से की है। अध्यक्ष नीरज राजपूत ने आरोप लगाते हुए बताया कि शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते 5वीं, 8वीं की स्वाध्यायी परीक्षा का सारा […]

You May Like