विदिशा। देश में पुलिस के सहयोग और प्रत्यक्ष रूप से नागरिकों की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए होमगार्ड की स्थापना की गई थी आज होमगार्ड की स्थापना दिवस पर क्रांति चौक स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें होमगार्ड सैनिकों द्वारा मार्च पास किया गया मुख्य अतिथि के रूप में विदिशा विधायक मुकेश टंडन में सम्मिलित हुए कार्यक्रम के दौरान रिटायर्ड हो चुके होमगार्ड के सैनिकों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया इसके साथ-साथ सैनिकों के मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया आपदा के दौरान जिन उपकरणों का इस्तेमाल होमगार्ड सैनिकों द्वारा किया जाता है उनकी प्रदर्शनी भी यहां लगाई गई।
