मूंगफली तेल सस्ता; दालों में मिलाजुला रुख

नयी दिल्ली 09 मार्च (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिश्रित रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में मूंगफली तेल सस्ता हो गया जबकि दालों में मिलाजुला रुख वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मार्च वायदा सप्ताहांत पर 90 रिंगिट चढ़कर 4821 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 2.45 सेंट की गिरावट लेकर 43.01 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान मूंगफली तेल में 294 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट को छोड़कर अन्य खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सप्ताहांत पर सरसों तेल 16116 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 18168 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 16703 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 15751 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 13553 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 16336 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

दाल-दलहन : बीते सप्ताह दाल-दलहन बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान चना 250 रुपये, दाल चना 250 रुपये, मसूर दाल 50 रुपये और मूंग दाल 50 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती जबकि उड़द दाल 200 रुपये और अरहर दाल 550 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हो गई।

सप्ताहांत पर चना 5700-5800, दाल चना 6700-6800, मसूर काली 7300-7400, मूंग दाल 9250-9350, उड़द दाल 9200-9300, अरहर दाल 8400-8500 रुपये प्रति क्विंटल रही।

अनाज : अनाज मंडी में टिकाव रहा। इस दौरान गेहूं और चावल के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

इस दौरान (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 3100-3200 रुपये और चावल 3150-3250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : बीते सप्ताह मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

साप्ताहांत पर चीनी एस 3590-3690, चीनी एम. 4300-4400, मिल डिलीवरी 3470-3570 और गुड़ 4250-4350 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

Next Post

व्हाइट हाउस के पास यू.एस. सीक्रेट सर्विस के कर्मियों ने हथियारबंद व्यक्ति को गोली मारी

Sun Mar 9 , 2025
वाशिंगटन 09 मार्च (वार्ता) अमेरिका में रविवार की सुबह राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के बाहर यू.एस. सीक्रेट सर्विस के कर्मियों ने एक हथियारबंद व्यक्ति को गोली मार दी। घटना के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस में नहीं थे। सीक्रेट सर्विस के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिल्मी ने बताया कि एक […]

You May Like