तनिष्क ने प्रस्तुत की ‘सोलमेट डायमंड पेयर’

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) प्यार और प्रतिबद्धता का जश्न मनाने के मौसम की शुरुआत के साथ, भारत के सबसे बड़े आभूषण ब्रांड और टाटा समूह का ब्रांड तनिष्क ने ‘सोलमेट डायमंड पेयर’ पेश किया है।

कंपनी ने आज यहां पेश करते हुएकहा कि यह कपल रिंग का एक दुर्लभ सेट है, जो एक शाश्वत बंधन का प्रतीक है। कंपनी ने डी बीयर्स के सहयोग से इस कलेक्शन को लॉन्च किया है। इस विशेष कलेक्शन में दो अंगूठियां हैं एक ही प्राकृतिक हीरे से बनी है, यह दो आत्माओं के बीच अटूट बंधन का प्रतीक हैं। आंतरिक रूप से जुड़ी हुई ये अंगूठियां एक जोड़े के बीच के बंधन को दर्शाती हैं, एक ऐसा बंधन जो न केवल दुर्लभ है बल्कि शाश्वत भी है। यह अभिनव आविष्कार पारंपरिक आभूषणों से परे एक खूबसूरत रत्न को प्यार और अनंत काल के सार्थक प्रतीक में बदल देता है।

इस अनोखी रेन्ज को डी बीयर्स ग्रुप के सहयोग से लॉन्च किया है। इस लॉन्च ने दोनों ब्रांड्स के बीच की साझेदारी को और भी मज़बूत किया है। वैलेंटाइन्स डे और रियल डायमंड एंगेजमेंट रिंग्स के इस सीज़न के लिए ये कपल रिंग्स बहुत ही बेहतरीन हैं। ज़िन्दगी भर संजोकर रखने वाले खास पलों की साक्षी यह अंगूठियां बनेंगी।

टाइटन कंपनी लिमिटेड के तनिष्क के रिटेल और मार्केटिंग के उपाध्यक्ष अरुण नारायण ने कहा, “एक दुर्लभ नवाचार पेश करते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है, यह कलेक्शन तनिष्क की एकजुटता की भावना को सम्मानित करता है – द सोलमेट डायमंड पेयर। यह एक प्राकृतिक हीरे से बने कपल सॉलिटेयर रिंग का एक उत्कृष्ट कलेक्शन है। इसे सबसे अलग बनाने वाली बात यह है कि, इस हीरे को बनने में एक अरब साल लगे हैं, इसलिए यह नया कलेक्शन सोलमेट के बीच दुर्लभ और अटूट साझेदारी का प्रतीक है। हीरे की तरह प्यार भी समय के साथ बनता है और हमेशा के लिए बना रहता है, यह कलेक्शन आभूषणों की दुनिया में बेजोड़ है और इसका भावनात्मक महत्व बहुत अधिक है।”

डीबियर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक अमित प्रतिहारी ने कहा, “सोलमेट डायमंड पेयर के लिए तनिष्क के साथ हमारी साझेदारी न केवल प्राकृतिक, असली हीरे की आंतरिक सुंदरता का सम्मान करती है, बल्कि उनके कालातीत मूल्य को भी उजागर करती है। एक ही कच्चे हीरे से तैयार की गई दो खूबसूरत अंगूठियां एक जोड़े के बीच दुर्लभ और कालातीत बंधन का प्रतीक हैं।”

Next Post

बीएसएनएल को 2007 के बाद पहली बार 262 करोड़ का मुनाफा

Fri Feb 14 , 2025
नयी दिल्ली 14 फरवरी (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को वर्ष 2007 के बाद पहली बार चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 262 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) ए. रॉबर्ट जे. रवि ने […]

You May Like