श्योपुर: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नयाबांस मोहल्ले में सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैलाशीबाई (70), पत्नी कल्लू धोबी, निवासी नयाबांस मोहल्ला, 5-6 दिन पहले घर में ताला लगाकर मायके गई थीं। जब वे वापस लौटीं, तो घर के मुख्य गेट का ताला सही हालत में मिला। घर का ताला खोलकर अंदर पहुंचीं तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था।
क्से में रखा सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर पता चला कि करीब 25 हजार रुपये नगद, लगभग 5 ग्राम के सोने के टॉप्स और हल्के वजन की एक जोड़ी चांदी की पायल गायब हैं। चोरों ने घर के पीछे वाले गेट का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
