रीगल रिसोर्सेस का आईपीओ 12 अगस्त को खुलेगा

अहमदाबाद, 08 अगस्त (वार्ता) रीगल रिसोर्सेस लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 12 अगस्त को खुलेगा।

कंपनी ने शुक्रवार को यहाँ जारी बयान में कहा कि उसने अपने आईपीओ के लिए प्रति इक्विटी शेयर 96 रुपये से 102 रुपये के बीच कीमत तय की है। हर शेयर का अंकित मूल्य पांच रुपये है।

कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए मंगलवार, 12 अगस्त से खुलेगा और गुरुवार, 14 अगस्त को बंद होगा। निवेशक कम से कम 144 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 144 शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं।

इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों हैं। इसमें कंपनी के प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह के शेयरहोल्डर 94,12,000 इक्विटी शेयर बेचेंगे। नये शेयर जारी करने से प्राप्त 210 करोड़ रुपये में से 159 करोड़ रुपये तक का इस्तेमाल कंपनी के कुछ कर्ज को चुकाने या उसका आंशिक भुगतान करने के लिए होगा।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मुख्यालय वाली रीगल रिसोर्सेस देश में मक्का आधारित विशेष उत्पादों की सबसे बड़ी विनिर्माताओं में से एक है।

Next Post

मथवाड़ में पारंपरिक रंगों के साथ गूंजेगा विश्व आदिवासी दिवस

Fri Aug 8 , 2025
  (विक्रम सेन)आलीराजपुर। जिले में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सांस्कृतिक एवं सामाजिक जयस संगठन के नेतृत्व में इस बार सोंडवा क्षेत्र के मथवाड़ और आसपास के डूब व पहाड़ी गांवों में भी विशेष कार्यक्रम होंगे। रानी काजल माता की पावन छांव और 14वीं-15वीं शताब्दी के […]

You May Like