इंदौर: चंदननगर के सिंहासा में गणेश पंडाल से आरती कर लौट रहे युवक के स्पीकर को एक व्यक्ति फेंकने लगा. युवक ने रोका तो आरोपी ने गाली गलौज की और पास पड़ी ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी. सिंहासा में रहने वाले 32 वर्षीय संदीप बारोदिया ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब पौने दस बजे वह गणेश पंडाल से आरती कर वापस आ रहा था. महेश्वरी दुकान के सामने धार रोड पर मोती पटेल उसके रखे स्पीकर को फेंकने लगा.
संदीप ने इसका विरोध किया तो मोती ने उसे अश्लील गालियां दीं. आसपास के लोगों को भी गाली-गलौज सुनाई दे रही थी. संदीप ने गाली देने से मना किया तो मोती ने पास पड़ी ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी. चोट लगने से संदीप के सिर से खून निकल आया. आरोप है कि जाते समय मोती ने दोबारा उसकी जगह पर कोई सामान रखने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी. शिकायत पर चंदननगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.
